जनसंवाद के दौरान मैडम ने खिलाए बच्चो को ड्रायफ्रूट्स, खिल उठे चेहरे!
। आज कुकड़ेश्वर पुलिस ने थानांतर्गत गाँव घोटा पिपलिया में जा कर जनसंवाद किया। टीआई नीता देयरवाल ने जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं को सुना, साथ ही जन सहयोग कर किस तरह से समस्याओ का निराकरण किया जाए इस पर चर्चा की गयी साथ ही टीआई देयरवाल ने ग्रामीणों को कहा पुलिस से डरने की जरूरत नही है, पुलिस को अपना दोस्त समझे और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या कोई गाँव में संदिग्ध दिखाई दे तो तुरंत पुलिस थाने पर या डायल 100 पर कॉल कर के पुलिस को सूचना करे पुलिस आप के यहा तुरंत पहुँचेगी। इस दौरान टीआई नीता देयरवाल ने बच्चो को ड्रायफ्रूट्स भी खिलाये
Comments
Post a Comment