दक्षिण भारत एवं राज्य सभा सांसद एलए गणेशन एवं विधायक सखलेचा के मुख्य आतिथ्य में होगा कॉलेज का वार्षिक सम्मेलन
। जावद महात्मा गांधी कॉलेज में 24 जनवरी 2018, बुधवार की सुबह 10.30 बजे वार्षिक सम्मेलन का आयोजन होगा। सम्मेलन में दक्षिण भारत तमिलनाडू एवं राज्यसभा सांसद एलए गणेशन जी मुख्यअतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। विधायक श्री ओमप्रकाश जी सखलेचा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। वहीं कॉलेज जनभागीदारी समिति अध्यक्ष कमलेश सारड़ा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद होंगे। जावद आगमन पर विधायक श्री सखलेचा द्वारा राज्यसभा सांसद एलए गणेशन का आत्मीय स्वागत अभिनंदन किया जाएगा। कॉलेज प्राचार्य डीएल अहीर एवं कॉलेज छात्र संघ अध्यक्ष कर्तिका सोनी ने बताया वार्षिक सम्मेलन दक्षिण भारत एवं मप्र राज्यसभा सांसद श्री एलए गणेशन एवं विधायक सखलेचा की मौजूदगी में कॉलेज हॉल परिसर में होगा। छात्र संघ अध्यक्ष कर्तिका सोनी ने सभी कॉलेज के सभी विद्यार्थियों से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपिल की है।
Comments
Post a Comment