नकली अंग्रेजी शराब के ढक्कन खरीदने वाला सेल्समेन गिरफतार
नकली अंग्रेजी शराब के ढक्कन खरीदने वाला सेल्समेन गिरफतार
निम्बाहेडा 11 जनवरी
सदर थानाधिकारी ने बताया कि 19.12.2017 को रईस मोहम्मद स.उ.नि. मय जाप्ता ने दिनेश चन्द्र पिता बगदीराम जी जाति टॉक निवासी कारुण्डा थाना छोटीसादडी जिला प्रतापगढ के कब्जे से विभीन्न ब्रान्ड की कम्पनीयो के पव्वो के नकली ढक्कन कुल 1850 जप्त कर दिनेश को गिरफतार किया जाकर जुर्म धारा 420 भा.द.स. मे प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जाकर जप्त शुदा ढक्कनो की एक्सपर्ट से जॉच कराये जाने पर जप्त शुदा ढक्कन पुर्णतया नकली होना पाया गया। इस पर धारा 63, 65 कोपीराईट एक्ट का इजाफा किया गया। प्रकरण मे अभियुक्त दिनेश ने पुछताछ पर नकली ढक्कनो को 08 रुपये मे खरीदकर लाना व शराब की दुकान पर बेठने वाले सेल्समेन को 15 से 20 रुपये मे बेच देता बताया। सेल्समेन शराब की दुकान पर बेठकर चोरी छिपे असली शराब की बोतल /पव्वो के ढक्कन खोलकर उसमे से असली शराब निकाल कर पानी या स्प्रीट मिलाकर मात्रा पुरी की जाकर नकली ढक्कन लगाकर ग्राहको से असली शराब के पेसे वसुल कर जनता के साथ धोखा किया जा रहा था । अभियुक्त की सुचना के अनुसार पुर्व मे जो ढक्कन खरीद किये जिनमे से नकली पव्वो के ढक्कन श्री गोवर्धन लाल पिता श्री सुखलाल जी जाति गुर्जर उम्र 25 साल निवासी पीराणा थाना जीरन जिला नीमच (मघ्यप्रदेश) को भी बेचे गये जो शराब की दुकान पर सेल्समेन का काम करता था। जिसके द्धारा नकली ढक्कनो का प्रयोग किया गया बताया गया है। इस पर दिनाक 11.01.2018 को अनुसंधान अधिकारी रईस मोहम्मद स.उ.नि. मय टीम ने अभियुक्त गोवर्धन लाल गुर्जर निवासी पिराणा जिला नीमच को उसके गाव पीराणा से गिरफतार किया जाकर पुछताछ कर जुर्म धारा 63, 65 कोपीराईट एक्ट व 420/120 बी भा.द.स. मे गिरफतार कियाजाकर बाद अनुसंधान अभियुक्त को ए.सी.जे.एम. साहब-2 निम्बाहेडा सुन्दरलाल जी खारोल की न्यायालय मे पेश किया गया जो जिसे दिनाक 16.01.2018 तक जे.सी. रिमाण्ड स्वीकृत किया जिस पर अभियुक्त को जेल निम्बाहेडा मे दाखील कराया गया हे। दिगर साथी अभियुक्त की तलाश जारी है।
Comments
Post a Comment