संघ के द्विवार्षिक चुनाव में ढेलावत निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित
संघ के द्विवार्षिक चुनाव में ढेलावत निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित
निम्बाहेड़ा 19 जनवरी। श्रीवर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ निम्बाहेड़ा के द्विवाषिक चुनाव शुक्रवार को महावीर भवन में सम्पन्न हुए जिसमें ज्ञानचन्द ढेलावत को निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
संघ अध्यक्ष शांतीलाल मारू एवं सचिव विजय कुमार लोढ़ा ने बताया कि महावीर भवन में शुक्रवार दोपहर 3 बजे एक मात्र नामांकन ज्ञानचन्द ढेलावत का निर्वाचन अधिकारी अम्बालाल रांका एवं महेन्द्र कुमार तलेसरा को प्रस्तुत किया गया। ढेलावत के नामांकन का प्रस्ताव अध्यक्ष मारू ने किया, समर्थन पूर्व अध्यक्ष डॉ जे एम जैन ने किया। चुनाव अधिकारियों के समक्ष एक ही नामांकन प्रस्तुत होने से ढेलावत को निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया। निर्वाचन के समय संघ संरक्षक केसरीमल संघवी, बाबुलाल भडक्तिया, मनोहरलाल ढेलावत, मोतीलाल रांका, सिद्धराज संघवी, बसंतीलाल श्रीमाल, नरेन्द्र कुमार संघवी आदि सदस्य उपस्थित थे। संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित होने पर शॉल एवं माल्यार्पण कर अभिनन्दन किया। ज्ञात रहे पूर्व में भी ढेलावत दो वर्ष के लिए अध्यक्ष रह चुके थे।
फोटो 02- संघ द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत-अभिनन्दन
Comments
Post a Comment