जनता की विशेष मांग पर चली रावतभाटा से अहमदाबाद ओर अहमदाबाद से रावतभाटा राजधानी बस ,जनता मे हर्ष की लहर बटी मिठाईयाँ
जावद :: कई वर्षो से जनता की मांग थी की जावद से अहमदाबाद बस जाए ओर वापिस बस आए लेकिन राजधानी ट्रावेल्स ने जनता की विशेष मांग पर रावतभाटा से अहमदाबाद ओर अहमदाबाद से रावतभाटा की दो नई लग्जरी बसे शुरु की हे जो एक बस रावतभाटा से सायंं 6.45 बजे निकलेगी जो सिंगोली रात्री 7.45 बजे पहुचेगी वहाँ से रतनगढ रात्री 8.15 बजे पहुचेगी वहाँ से निकलकर डीकेन रात्री 8.30 पहुचेगी वहाँ से निकलकर जावद रात्री 9.15 पहुचेगी वहाँ से निकलकर खोर नयागाँव होते हुए निम्बाहैडा रात्री 10 बजे पहुचेगी वहाँ से निकलकर अहमदाबाद पहुचेगी दुसरी बस नमस्ते सर्कल के सामने हाजीपुरा गार्डन के पास शाही बाग रोड अहमदाबाद से रात्री 9 बजे निकलेगी जो निम्बाहैडा ,जावद डीकेन , रतनगढ सिंगोली होते हुए रावतभाटा पहुचेगी जावद मे नई बस रावतभाटा अहमदाबाद वाया जावद नई बस पहुचने पर शास्त्री चौक बस स्टेण्ड पर ढोल ढमाको के साथ खुशिया मनाई गई व मिठाई वितरित कि गई नई बस मे बेठे यात्रियो का माला पहनाकर स्वागत किया इस अवसर पर माहेश्वरी समाज के वरिष्ठ राजेन्द्र राठी (mb) ,नगर परिषद पार्षद सुभाष पेंटर , कमलेश पंचोली ,महेश इनाणी , लाभचंद्र सावलियाँ , राजेश पाराशर , भारतीय सुभाष सेना अध्यक्ष नारायण सोमानी , समाजसेवी विनोद बोहरा , नमो संगठन के जिला उपाध्यक्ष संदीप बाफना , गोलू बोहरा , ओम पाराशर , पवन पाराशर , अंकुर बिकानेरिया , रितेश शर्मा ,कन्हैयालाल विरवाल , अर्जुन प्रजापत ,मिथुन चंदेल , हरिश गीर आदी युवाजन थे
Comments
Post a Comment