पूर्व संध्या पर दीपदान का कार्यक्रम आयोजित
पूर्व संध्या पर दीपदान का कार्यक्रम आयोजित
निम्बाहैड़ा - 12 जनवरी
नगर मंत्री देवेन्द्र सिंह भाटी ने बताया की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् इकाई निम्बाहैड़ा द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती के एक दिन पूर्व संध्या पर स्वामी विवेकानंद सर्कल पर 155 दिप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
साथ ही परिषद् के स्वामी विवेकानंद जी के विचारो को जीवन में उतारने तथा उनसे प्रेरणा लेकर राष्ट्र व समाज हित में युवाओ की भागीदारी करने का आव्हान किया।
इस मौके पर चंद्रभान सिंह एसएफडी नगर सयोजक, लोकेश जाट तहसील सहसंयोजक,इकाई अध्यक्ष प्रवीण जोशी, शेलेन्द्र मेनारिया, दीपक साहू,राजेश गायरी, दिलखुश राठौड़, कमलेश मेनारिया, प्रकाश शर्मा, निशांत अग्रवाल आदि कई कार्यकर्ता एवम समाजसेवी मौजूद थे।
Comments
Post a Comment