ट्रामा सेंटर शुरू करने और चिकित्सा सेवा बढ़ाने के लिए धरना-प्रदर्शन

नीमच। जिला अस्पताल के सामने ट्रामा सेंटर शुरू करने और चिकित्सा सेवा बढ़ाने की मांग को लेकर सोमवार को धरना-प्रदर्शन किया गया। आम आदमी पार्टी (आप) के साथ भारतीय सुभाष सेना, सर्वहिताय संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था और वरिष्ठ नागरिक मंच के सदस्यों ने नवनिर्मित ट्रामा सेंटर के सामने दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक धरना दिया।।  
उन्होंने धरना-प्रदर्शन के बाद नायब तहसीलदार जाबिर खान को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। साथ ही ट्रामा सेंटर को जल्द शुरू करने के साथ जिले में चिकित्सा सेवाएं बढ़ाने के संबंध में मांग रखी। प्रदर्शन में नवीन कुमार अग्रवाल, अशोक सागर, चंद्रेश सेन, गोपाल सालवी, बाबूलाल भाटी, अशोक मालवीय, परमेश्वर भाटी सहित अन्य सदस्य शामिल हुए।

Comments

Popular posts from this blog

वॉलमार्ट-फ्लिपकार्ट डील : WALMART ने कहा छोटे व्यापारियों को होगा फायदा, कारोबारियों ने किया प्रदर्शन

आज भादसोड़ा में सबसे बड़ी मूर्ति श्री साँवलिया सेठ जी की प्राचीन मन्दिर भादसोड़ा पर आज रतलाम के भक्त परिवार द्वारा अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर भगवान के सोने के दो पायजब सोने की बिछिया एक सोने कीअंगूठी जिसका कुल वजन 12.5 ग्राम तथा चांदी की बाँसुरी, गौमाता एक कलमदवात पौशाक श्री साँवलिया सेठ के चरणों मे भेंट की गई।। 🙏🏻🙏🏻बोलों जय श्री साँवलिया सेठ जी की जय🙏🏻🙏🏻

चांद पर मिलेगी 4G सर्विस, धरती पर कर सकेंगे सीधे HD लाइव वीडियो स्ट्रीम