'दंगल' और 'टाइगर जिंदा है' को पीछे छोड़ फिल्म 'पद्मावत' ने ओवरसीज में की धमाकेदार कमाई
दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'पद्मावत' भारतीय बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ ओवरसीज में भी फिल्म जबरदस्त कमाई
'दंगल' और 'टाइगर जिंदा है' को पीछे छोड़ फिल्म 'पद्मावत' ने ओवरसीज में की धमाकेदार कमाई
दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'पद्मावत' भारतीय बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ ओवरसीज में भी फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है.

नई दिल्ली: दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'पद्मावत' बॉक्स ऑफिस पर आए दिन एक नया रिकॉर्ड बना रही है. भारतीय बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ ओवरसीज में भी फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है. फिल्म पद्मावत ने ओवरसीज में कमाई के मामले में शाहरुख खान की दिलवाले, बाजीराव मस्तानी,सुल्तान और टाइगर जिंदा है की कमाई के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.
फिल्म ने अभी तक ऑस्ट्रेलिया में कुल 8.88 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. वहीं यूके में फिल्म अब तक करीब 7.59 करोड़ रुपए कमा चुकी है. इसी के साथ न्यूजीलैंड और फीजी में फिल्म 1.95 करोड़ की कमाई कर चुकी है.
Comments
Post a Comment