नीमच पुलिस विभाग के कर्मचारियों के लिए योग शिविर आयोजित
पुलिस अधीक्षक टी. के. विद्यार्थी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेंदसिंह पंवार के कुशल निर्देशन पुलिस विभाग के कर्मचारियों के स्वास्थ्य के प्रति लगातार चल रहे प्रयास के क्रम में कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण के बाद अब योग शिविर भी आयोजित किया जा रहा है जिसमें जिले के विभिन्न थानों के कर्मचारी भाग ले रहे हैं यह पुलिस अधीक्षक नीमच की अनूठी पहल है प्रत्येक रविवार को स्थानीय पारस मणि गार्डन में जिले के विभिन्न पुलिसकर्मियों को योग शिविर में सम्मिलित किया जा कर योग के माध्यम से अपनी बीमारियों एवं शरीर को स्वस्थ रखने के गुर सिखाए जावेंगे ! इसी क्रम में आज योगाभ्यास का शुभारंभ किया गया ! आज पुलिस अधीक्षक महोदय स्वयं कार्यक्रम में सम्मिलित हुए यह योगाभ्यास कार्यक्रम रक्षित निरीक्षक विशाल मालवीय की देखरेख में संपन्न किया जा रहा है ! योग शिक्षक पुखराज साहू व मंजू भाटी योग क्रियाएं सीखा रहे हैं!
Comments
Post a Comment