आॅगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को दी विधिक जानकारियां
आॅगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को दी विधिक जानकारियां
निम्बाहेड़ा 19 जनवरी
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं माननीय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चित्तौडगढ के निर्देशानुसार नगरपालिका निम्बाहेड़ा के कम्युनिटी हाॅल में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता श्री कृष्ण चन्द्र मोड़ अध्यक्ष ताल्लुका विधिक सेवा समिति निम्बाहेड़ा (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश संख्या 01, निम्बाहेड़ा), श्री सुन्दरलाल खारोल अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या 02, निम्बाहेड़ा तथा श्री सुनील कुमार सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट निम्बाहेड़ा द्वारा की गयी। शिविर में न्यायिक अधिकारीगण द्वारा उपस्थित आंगनबाड़ी महिलाओ को महिलाओं के सशक्तिकरण, महिलाओं के अधिकार, दहेज प्रताड़ना, कारखानो तथा फैक्ट्रियो में काम करने वाली महिलाओं के अधिकार तथा सुविधाएं के बारे में सरल भाषा में विस्तार से कानूनी जानकारी प्रदान की। महिलाओं को उनके संबंध में बनने वाले नये नये कानूनों के बारें में जागरूक होने के लिये प्रेरित किया। शिविर में रिटेनर अधिवक्ता निशान्त मेहता तथा पेनल अधिवक्ता सत्यमेव सेठिया तथा पेरालीगल वाॅलेन्टीयर सुनिता बोहरा, वजाहत उल्लाह खान व अशोक बाबेल द्वारा महिलाओ के संबंध में विभिन्न कानूनी जानकारी प्रदान की गयी तथा निःशुल्क कानूनी जानकारी तथा पेरवी हेतु निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराने बाबत योजनाओं के बारे जानकारी प्रदान की।
शिविर में महिला पर्यवेक्षक प्रेम बालदी, अल्का जोशी तथा मधु जैन द्वारा अधिकारीगणों का महिलाओं के संबंध में महत्वपूर्ण उपयोगी जानकारी प्रदान करने के लिये उनका आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों के लिये पधारने हेतु निवेदन किया।
अन्त में उपस्थित आंगनबाड़ी महिलाओं को विभिन्न कानूनी जानकारी के पेम्पलेट्स वितरित किये गये।
Comments
Post a Comment