युवा शक्ति अपनी क्षमताओं को पहचानकर लक्ष्य निर्धारित करे
नीमच। युवा शक्ति अपनी क्षमताओं को पहचानकर लक्ष्य निर्धारित करें। इसके बाद लक्ष्य को पाने के लिए पूरी शक्ति झोंक दें। ऐसा करने से सफलता निश्चय ही आपके कदम चुमेगी।
यह बात ज्ञानोदय गु्रप के चेयरमैन अनिल चौरसिया ने कही। वे नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित जिला सांस्कृतिक महोत्सव के दौरान अतिथ के रूप में मौजूद होकर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि ज्ञानोदय शिक्षण संस्थान युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करता है। कार्यक्रम को अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी। अंत में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षकगण और विद्यार्थी मौजूद रहे। संचालन अमित अग्रवाल और चक्षु नागदा ने किया। आभार रवि यादव ने माना।
Comments
Post a Comment