सिंगोली और कुकड़ेश्वर में कांग्रेस के नए ब्लॉक बनेंगे

नीमच। जिले में सिंगोली और कुकड़ेश्वर में कांग्रेस के नए ब्लॉक बनेंगे। इसके अलावा मंडलम्‌ और सेक्टर के साथ बूथ स्तर पर कमेटियां भी गठित की जाएंगी। संगठनात्मक गतिविधियों और चर्चा के लिए जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक मंगलवार को होगी।। 

कांग्रेस जिलाध्यक्ष तथा पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल ने बताया मिशन 2018 और 2019 के मद्देनजर कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर पर सक्रिय करने की दिशा में काम कर रही है। इसी क्रम में पूर्व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक अमित पुनिया जिले में आए थे। उन्होंने जिलेभर में भ्रमण और बैठककर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से चर्चा की थी। संगठन को मजबूत करने की दिशा में प्रभावी कदम उठाने की कार्ययोजना बनाई थी। इसी क्रम में 30 जनवरी को सीआरपीएफ रोड स्थित गांधी भवन में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित की गई है। इसमें सभी ब्लॉक अध्यक्षों तथा अन्य पदाधिकारियों को भी बुलाया गया है।

पटेल ने बताया कि बैठक संगठन के जिला प्रभारी हरदा विधायक आरके दोगने की मौजूदगी में होगी। बैठक में जिले में दो नए ब्लॉक सिंगोली और कुकड़ेश्वर के गठन के अलावा 27 मंडलम्‌, 79 सेक्टर और 741 बूथ कमेटियों के गठन पर भी चर्चा होगी। इनकी बैठकों की तिथियों व स्थान का भी निर्धारण किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

वॉलमार्ट-फ्लिपकार्ट डील : WALMART ने कहा छोटे व्यापारियों को होगा फायदा, कारोबारियों ने किया प्रदर्शन

आज भादसोड़ा में सबसे बड़ी मूर्ति श्री साँवलिया सेठ जी की प्राचीन मन्दिर भादसोड़ा पर आज रतलाम के भक्त परिवार द्वारा अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर भगवान के सोने के दो पायजब सोने की बिछिया एक सोने कीअंगूठी जिसका कुल वजन 12.5 ग्राम तथा चांदी की बाँसुरी, गौमाता एक कलमदवात पौशाक श्री साँवलिया सेठ के चरणों मे भेंट की गई।। 🙏🏻🙏🏻बोलों जय श्री साँवलिया सेठ जी की जय🙏🏻🙏🏻

चांद पर मिलेगी 4G सर्विस, धरती पर कर सकेंगे सीधे HD लाइव वीडियो स्ट्रीम