प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष आंजना ने फहराया कांग्रेस कार्यालय पर तिरंगा

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष आंजना ने फहराया कांग्रेस कार्यालय पर तिरंगा
निम्बाहेड़ा 26 जनवरी

     69 वें गणतंत्रा दिवस के अवसर पर पेच एरिया स्थित कांग्रेस कार्यालय पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष उदयलाल आंजना ने समारोह पूर्वक ध्वजारोहण किया।
    निम्बाहेड़ा पेच परिसर स्थित कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित 69 वें गणतंत्रा दिवस समारोह के अवसर पर हर्षोल्लास भरे वातावरण के बीच प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष उदयलाल आंजना ने ध्वजारोहण किया तदुपरान्त उन्होनें उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं,पदाधिकारियों,जन समुदाय एवं स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम सब गणतंत्रा दिवस मनाने के लिये यहां एकत्रित हुए हैं,यह हमारा राष्ट्रीय पर्व है आज के इस पावन अवसर पर हमें जाति पांति एवं धर्म का भेदभाव भुलाकर सिर्फ और सिर्फ राष्ट्र धर्म को अपनाने की सौगंध लेना चाहिये और राष्ट्र धर्म को ही अपना सर्वस्व मानना चाहिये तभी हम अनेकता में एकता-भारत की विशेषता के मूल मंत्रा को साकार कर पांएगें। युवा वर्ग को संबोधित करते हुए आंजना ने कहा कि स्वतंत्राता का अर्थ उनसे पूछें जिन्होनें गुलामी को झेला है,जिन्होनें गुलामी भरे नारकीय जीवन के दर्द को सहा है वे ही हमें बता सकते हैं कि आजादी की हवा में सांस लेनें का क्या अर्थ होता हैं,सैकड़ों हजारों शहीदों नें अपने प्राणों की आहुति देकर हमें आजादी का जीवन दिया है तथा भारतीय गणतंत्रा को दिशा देते हुए संविधान की सौगात प्रदान की।
     आंजना ने देश के वर्तमान परिप्रेक्ष्य पर कहा कि आज का यह 69 वां गणतंत्राता दिवस हमारे महान नेताओं की ही दी हुई सौगात है इसलिये हर एक भारतीय का दायित्व बनता है कि वह हजारों बलिदानों के बदले मिली इस स्वतंत्राता और गणतंत्रा का मान रखें और जहां कहीं भी लोकतान्त्रिाक मूल्यों और आपसी सौहार्द्र को क्षति पंहुचाने का प्रयास किया जा रहा हो उसका पुरजोर विरोध कर अपने राष्ट्र धर्म का पूरी निर्भिकता के साथ निर्वाह करें। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी को देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित गणतन्त्रा दिवस समारोह में चैथी पंक्ति में स्थान देने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आंजना ने कहा कि देश की भाजपा.सरकार के इस रवैये से निःसंदेह देश के करोड़ों करोड़ लोगों के दिलों को ठेस पंहुची होगी परन्तु हीरे को चाहे जमीन में दबा दो पर उसकी चमक को फिर भी रोका नहीं जा सकता और ना ही फीका किया जा सकता है,जिन लोगों ने देश के संवैधानिक और लोकतान्त्रिाक ढांचे से ही छेड़छाड़ करना शुरु कर दी हो उनसे और उम्मीद भी क्या की जा सकती है?
    पेच परिसर स्थित कांग्रेस कार्यालय पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष उदयलाल आंजना व्दारा देश के महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के उपरान्त ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष पुरुषोत्तमलाल झंवर,जिला कांग्रेस महामंत्राी गोपाललाल आंजना,शबाना खान,ब्लाॅक कांग्रेस प्रवक्ता प्रबोधचन्द्र शर्मा,नगर कांग्रेस अध्यक्ष परसराम कृपलानी,जिला कांग्रेस सचिव लक्ष्मणसिंह सोलंकंी, भगवतीलाल सोनी ने भी उद्बोधन दिया,कार्यक्रम का संचालन नगर कांग्रेस प्रवक्ता नुसरत खान ने किया और ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष पुरुषोत्तमलाल झंवर ने सभी का आभार व्यक्त किया।
     इस अवसर पर निम्बाहेड़ा नगर एवं ब्लाक कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ता,वरिष्ठ कांग्रेस जन,बुध्दिजीवी एवं पत्राकारों सहित सैकड़ों की संख्या में स्कूली बच्चे और नगर के आम जन उपस्थित थे। उपस्थित समस्त महानुभावों ने मिठाई वितरण के पश्चात एक दूसरे को 69 वें गणतंत्रा दिवस की बधाईयां दी।

Comments

Popular posts from this blog

वॉलमार्ट-फ्लिपकार्ट डील : WALMART ने कहा छोटे व्यापारियों को होगा फायदा, कारोबारियों ने किया प्रदर्शन

आज भादसोड़ा में सबसे बड़ी मूर्ति श्री साँवलिया सेठ जी की प्राचीन मन्दिर भादसोड़ा पर आज रतलाम के भक्त परिवार द्वारा अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर भगवान के सोने के दो पायजब सोने की बिछिया एक सोने कीअंगूठी जिसका कुल वजन 12.5 ग्राम तथा चांदी की बाँसुरी, गौमाता एक कलमदवात पौशाक श्री साँवलिया सेठ के चरणों मे भेंट की गई।। 🙏🏻🙏🏻बोलों जय श्री साँवलिया सेठ जी की जय🙏🏻🙏🏻

नगर परिषद निम्बाहेडा द्वारा आयोजित दशहरा मेला प्रांगण में मेला प्रशासन की लापरवाही के चलते सपना चौधरी नाईट प्रोग्राम के दौरान डॉम (टेंट) टूटने से हुआ हादसा, प्रोग्राम हुआ रद्द, ताजा जानकारी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नही.....पुलिस प्रशाशन ने भीड़ पर काबू पाने के लिए किया हल्का बल प्रयोग