बघाना पुलिस ने सुदखोर शरीफ कुरेशी को गिरफ्तार कर सरेआम बाजार में निकाला जुलूस
बघाना पुलिस ने सुदखोर शरीफ कुरेशी को गिरफ्तार कर सरेआम बाजार में जुलूस निकाला और बघाना थाने से जुलुस निकालकर न्यायालय में पेश किया। गौरतलब है की सूदखोर शरीफ कुरेशी के आंतक से प्रताडित होकर एक नौजवान ने सल्फास खा कर आत्महत्या करने की कोशिश की जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुवें उसें उदयपुर रैफर कर दिया गया था. बघाना निवासी चेतन शर्मा पिता कमल शर्मा उम्र 30 साल ने सल्फास खाकर आत्म ह्त्या करने का प्रयास किया था और उसके पास से पुलिस को सल्फास की डिब्बी भी मिली थी पीड़ित ने पुलिस को बताया था की उसने शरीफ कुरैशी नामक व्यक्ति से दो लाख रूपए लिए थे जो इससे 25 प्रतिशत ब्याज ले रहा था पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर लिए थे और आरोपी सूदखोर की तलाश शुरु कर दी थी.
Comments
Post a Comment