फायरिंग के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पत्रकारों ने सौंपा ज्ञापन,
फायरिंग के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पत्रकारों ने सौंपा ज्ञापन,
अादर्श कॉलोनी वर्द्धमान नगर में स्थित पत्रकार संतोष जैन के घर के बाहर मंगलवार सायंकाल 2 बाईक सवार युवकों द्वारा की गई हवाई फायरिंग के मामलें को लेकर बुधवार को एसडीएम चम्पालाल जीनगर को पत्रकारों ने ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की शिघ्र गिरफ्तारी करा कड़ी कार्रवाई अमल में लाने का आग्रह किया।
वरिष्ठ पत्रकार डॉ. जेएम जैन के नेतृत्व में कहा गया कि जिस तरह फायरिंग करने के पूर्व दोनो आरोपी मोती गेट स्थित जैन के कार्यालय पर पहुंच कर तहकिकात की, यह किसी गहरे शड़यंत्र को दर्शाता है।डॉ.जैन ने कहा कि दो वर्षो से नगर में हो रही फायरिंग की घटनाएं चिंता जनक है, इसकी रोकथाम के लिए पुलिस प्रशासन को कड़े कदम उठाने होगें। पत्रकार जैन के घर हवाई फायरिंग लोकतंत्र के चाैथे स्तम्भ पर हमला बताते हुए अारोपियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाना नगर हित में होगा। एसडीएम जीनगर ने फायरिंग की घटनाओं को अवांछनिय बताते हुए पुलिस प्रशासन से बातचित कर आरोपियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाने के लिए आश्वस्त किया।
इस अवसर पर सुरेश झंवर, बी.एम. राठी, मानवेन्द्रसिंह चौहान, वजाहत खान, मनीष जारोली, सुरेश बोहरा, अशोक टेलर, दीपक सोलंकी, मनोज सोनी, शकील खान, तरूण सालेचा, एसएस अग्रवाल, भागचंद वच्छानी, कुलदीप अग्रवाल, कविता पारख,भगवानलाल रेगर, राकेश पहाडिया, जय अग्रवाल, ललित जैन, अशोक जिज्ञासु, विनोद नागोरी, खुर्शीद एजाजी, भरत कुमावत संजय सुराणा, फेसल खान, अशरफ मेव, महेश कुमावत, दीपक लड्ढा, गौरव बाफना, अमित खंडेलवाल, मानसिंह सोलंकी, दिनेश मेनारिया, संतोष बामनिया, पप्पू देतवाल सहित मनमोहन जोशी, गणेश साहु, बल्लु माली आदि उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment