समाजोत्थान के लिए फिजूल खर्ची पर अंकुश आवश्यक - जीनगर

समाजोत्थान के लिए फिजूल खर्ची पर अंकुश आवश्यक - जीनगर
निम्बाहेड़ा, 28 जनवरी
(एस एच पी एस न्यूज)
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व ताल्लुका विधिक सेवा समिति अध्यक्ष के निर्देशानुसार रविवार को उपखंड अधिकारी चंपालाल जीनगर के मुख्य आतिथ्य में सतखंडा ग्राम के डांगी छात्रावास में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
छात्रावास में डांगी समाज के जिला चैखले की बैठक के बाद आयोजित शिविर में उपखंड अधिकारी जीनगर ने डांगी समाजजनों को सामूहिक विवाह को बढावा देने व समाज में बाल विवाह जैसी कुरीतियों को पूर्ण रूप से बंद करने का आहवान किया। उन्होेंने कहा कि सामूहिक विवाह करने से फिजूल खर्ची पर अंकुश लगेगा और बचत का पैसा बच्चों की शिक्षा के लिए काम आएगा। जीनगर ने जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देने साथ साथ समाजोत्थान के लिए डांगी समाज से जिले में शीघ्र ही सामूहिक विवाह सम्मेलन की शुरूआत करने की अपील की।
शिविर को पैरालीगल वाॅलेन्टियर वजाहत उल्लाह खान, अशोक बाबेल, डांगी-पटेल जागृति सेवा संस्थान के उपाध्यक्ष कमलेश डांगी ने भी संबोधित किया।
इस मौके पर वार्ड पंच मदनलाल डांगी, संतोष डांगी, मिठूलाल डांगी, शांतिलाल डांगी,हीरालाल डांगी, भंवरलाल ,भेरूलाल, शांतिलाल समाजजन  सहित ग्राम सचिव कमलेश सहलोत, उस्मान उपस्थित रहे।
डांगी समाज की ओर से अध्यापक घीसाराम डांगी ने आभार प्रदर्शित किया।

Comments

Popular posts from this blog

वॉलमार्ट-फ्लिपकार्ट डील : WALMART ने कहा छोटे व्यापारियों को होगा फायदा, कारोबारियों ने किया प्रदर्शन

आज भादसोड़ा में सबसे बड़ी मूर्ति श्री साँवलिया सेठ जी की प्राचीन मन्दिर भादसोड़ा पर आज रतलाम के भक्त परिवार द्वारा अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर भगवान के सोने के दो पायजब सोने की बिछिया एक सोने कीअंगूठी जिसका कुल वजन 12.5 ग्राम तथा चांदी की बाँसुरी, गौमाता एक कलमदवात पौशाक श्री साँवलिया सेठ के चरणों मे भेंट की गई।। 🙏🏻🙏🏻बोलों जय श्री साँवलिया सेठ जी की जय🙏🏻🙏🏻

नगर परिषद निम्बाहेडा द्वारा आयोजित दशहरा मेला प्रांगण में मेला प्रशासन की लापरवाही के चलते सपना चौधरी नाईट प्रोग्राम के दौरान डॉम (टेंट) टूटने से हुआ हादसा, प्रोग्राम हुआ रद्द, ताजा जानकारी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नही.....पुलिस प्रशाशन ने भीड़ पर काबू पाने के लिए किया हल्का बल प्रयोग