विधायक दक ने किए लोकार्पण और शिलान्यास

बारावरदा। बड़ी सादड़ी विधायक गौतम दक ने शुक्रवार को क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंंने उद्घाटन और लोकार्पण कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान विधायक दक ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। इस दौरान संपर्क सडक़ मेरियाखेड़ी, संपर्क सडक़ बारावरदा का लोकार्पण किया।
     
इसके साथ ही बारावरदा में 85 लाख की लागत से पेयजल कुआं का शिलान्यास किया। खीजन खेड़ा में मां-बाड़ी केंद्र का शिलान्यास, नारायणखेड़ा में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कक्षाकक्ष का शिलान्यास, मानपुरा में नवनिर्मित सीसी रोड का लोकार्पण किया।

कार्यक्रमों में विधायक दक ने सरकार की ओर से संचालित विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में देवगढ़ मंडल अध्यक्ष धनराज मीणा, संपतदेवी मेघवाल, जिला परिषद सदस्य हुकुमसिंह, देवीलाल, खेड़ी रमेश खटाना, रमेश मीणा, सरपंच नारायण खेड़ा, देवीलाल मीणा, नारायण लबाना, गणपत गुर्जर उपसरपंच बारावरदा, नाथूराम मीणा सरपंच बारावरदा, महिपाल जैन, गणपत सुथार, राजेश डूंगरवाल, बालकृष्ण टांक पूर्व सरपंच बारावरदा, रतनलाल गुर्जर, भेरुलाल लबाना, श्यामलाल, नरेंद्र लबाना, ईश्वर लबाना, पवन पाटीदार, सचिव दाऊ, सचिव नारायण खेड़ा नवल जैन, कुलमीपुरा सचिव, पीडब्ल्यूडी सहायक अभियंता भूपेंद्र सिंह समेत कई लोग मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

वॉलमार्ट-फ्लिपकार्ट डील : WALMART ने कहा छोटे व्यापारियों को होगा फायदा, कारोबारियों ने किया प्रदर्शन

आज भादसोड़ा में सबसे बड़ी मूर्ति श्री साँवलिया सेठ जी की प्राचीन मन्दिर भादसोड़ा पर आज रतलाम के भक्त परिवार द्वारा अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर भगवान के सोने के दो पायजब सोने की बिछिया एक सोने कीअंगूठी जिसका कुल वजन 12.5 ग्राम तथा चांदी की बाँसुरी, गौमाता एक कलमदवात पौशाक श्री साँवलिया सेठ के चरणों मे भेंट की गई।। 🙏🏻🙏🏻बोलों जय श्री साँवलिया सेठ जी की जय🙏🏻🙏🏻

चांद पर मिलेगी 4G सर्विस, धरती पर कर सकेंगे सीधे HD लाइव वीडियो स्ट्रीम