कांग्रेस जनों ने अर्पित किये राष्ट्र पिता को श्रध्दासुमन

कांग्रेस जनों ने अर्पित किये राष्ट्र पिता को श्रध्दासुमन

निम्बाहेड़ा 30 जनवरी
राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि शहीद दिवस के अवसर पर निम्बाहेड़ा ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष उदयलाल आंजना के नेतृत्व में बापू को श्रध्दा सुमन अर्पित किये।
राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहीद दिवस के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष उदयलाल आंजना के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने निम्बाहेड़ा उप जिला चिकित्सालय परिसर में स्थित गांधीजी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रध्दा सुमन अर्पित किये। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष आंजना ने महात्मा गांधी के आदर्श जीवन सिध्दान्तों का अनुसरण करते हुए उनसे राष्ट्र के विकास एवं राष्ट्र सेवा की प्रेरणा लेने की बात कही,आंजना ने कहा कि बापू ने जिस प्रकार एक सादगी भरा जीवन जीते हुए अंग्रेजों की दासता से देश को आजाद कराया वह पूरे विश्व में एक मात्र अनोखा उदाहरण है,बापू की इस अनमोल देन को सुरक्षित रखना एवं सवंर्धित करना हम सब भारतीयों का ही दायित्व है।
    स्थानीय उप जिला चिकित्सालय परिसर में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर जमी धूल और आस पास फैली गंदगी पर रोष व्यक्त कर निम्बाहेड़ा नगर पालिका एवं स्थानीय प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए आंजना ने कहा कि महात्मा गांधी की पुण्य तिथि के मौके पर भी स्थानीय प्रशासन और नगर पालिका व्दारा उनकी प्रतिमा की अनदेखी करना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है,आंजना ने राष्ट्र पिता के प्रति स्थानीय प्रशासन और नगर पालिका व्दारा दुर्भावनावश की गई अवमानना को बहुत ही गंभीरता से लेते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक तय ऐजेन्डे के तहत् यह सब कर रही है चाहे फिर वह राष्ट्र पिता महात्मा गांधी का अपमान हो या भूतपूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु का या प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी का या फिर भारत रत्न राजीव गांधी का अपमान हो। आंजना ने इस प्रकार की दूषित राजनीतिक मानसिकता की कड़े शब्दों में भर्त्सना करते हुए कहा कि यह सीधे-सीधे हमारे देश के महापुरुषों और उनसे जुड़े ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ करने जैसा अपराध है जो किसी भी स्थिति में क्षमा करने योग्य नहीं है।
   आंजना ने कहा कि गांधीजी इस देश की आत्मा में बसते हैं,हर एक देशवासी की रगों में देशभक्ति का रक्त बनकर बहते हैं इसलिये ऐसे लोगों को चेतावनी देना चाहते हैं कि गांधी जी के नाम को मिटाने का सपना देखने वाले सावधान रहें क्योंंक ऐसा करने की कोशिश करते-करते वे स्वयं ही मिट जाएंगें।     
    इस अवसर पर जिला कांग्रेस महामंत्री गोपाल आंजना,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पुरुषोत्तमलाल झंवर, नगर कांग्रेस अध्यक्ष परसराम कृपलानी,जिला कांग्र्रेस महामंत्री शबाना खान,ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता प्रबोधचन्द्र शर्मा,एस.सी.प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मनोहरसिंह मीणा,नगर कांग्रेस प्रवक्ता नुसरत खान,कला छाजेड़,यू.एस.शर्मा,रामलाल जाखड,पूर्व नपा. उपाध्यक्ष अच्छू खान, भगवतीलाल सोनी,पार्षद मुकेश मेघवाल,पुष्पा वच्छानी, शान्तिलाल लाड़ना,संगीता लोठ,पूर्व पार्षद बालकिशन शारदा,मोहम्मद ईशहार खान, रामसिंह जाट, युवक कांग्रेस महासचिव धर्मपाल जाट,नितिन नागोरी, मुर्तुजा अली, जगदीशचन्द्र लोठ, आनन्द सालेचा,सैय्यद असगर अली,गोविन्द गग्गड़,मोहसिन भाई,दिनेशचन्द्र गुप्ता,अजीत जैन, सगीर अहमद खान,अब्दुल अहद खान  बाबू खां मेव,शम्शू कमर,रोमी पोरवाल,बदरुद्दीन मंसूरी,रशीद भाई भांगवाले,सिकन्दर खान, सुधा जासवाल,किशन राजोतिया,अम्बालाल पाराशर,रोमी पोरवाल,पूरणमल माली, नानालाल धाकड़, लक्ष्मीलाल मोरवार,पृथ्वीराज मीणा,मिठ्ठूलाल कुमावत सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता,अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता और नगर के गणमान्यजन उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

वॉलमार्ट-फ्लिपकार्ट डील : WALMART ने कहा छोटे व्यापारियों को होगा फायदा, कारोबारियों ने किया प्रदर्शन

आज भादसोड़ा में सबसे बड़ी मूर्ति श्री साँवलिया सेठ जी की प्राचीन मन्दिर भादसोड़ा पर आज रतलाम के भक्त परिवार द्वारा अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर भगवान के सोने के दो पायजब सोने की बिछिया एक सोने कीअंगूठी जिसका कुल वजन 12.5 ग्राम तथा चांदी की बाँसुरी, गौमाता एक कलमदवात पौशाक श्री साँवलिया सेठ के चरणों मे भेंट की गई।। 🙏🏻🙏🏻बोलों जय श्री साँवलिया सेठ जी की जय🙏🏻🙏🏻

चांद पर मिलेगी 4G सर्विस, धरती पर कर सकेंगे सीधे HD लाइव वीडियो स्ट्रीम