नुकड नाटक द्वारा स्वच्छता के प्रति की जागरूकता
नुकड नाटक द्वारा स्वच्छता के प्रति की जागरूकता
निम्बाहेडा 11 जनवरी
नगरपालिका क्षेत्र में चल रहे स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 कार्यक्रम के तहत गुरूवार को दोपहर तीन बजे परशुराम सर्कल पर अधिकारियों, ब्रांड एम्बेडसर, पालिका कर्मचारियों एवं क्षेत्रवासियों की उपस्थिति में स्थानीय कांलेज के छात्र-छात्राओ द्वारा स्वचछता का अभियान पर एक नुकड नाटक की शानदार प्रस्तुत दी तथा जन-जन को स्वच्छता के प्रति सचेत किया। इसके बाद सभी उपस्थित अतिथि एवं कर्मचारी एक दुकान से दुसरी दुकान पर जाकर स्वच्छता रखने केि लए पाबन्द किया।
उपखण्ड अधिकारी चम्पालाल जीनगर के निर्देशानुसार बा्रंड एम्बेडसर समाजसेवी डां. जै एम जैन एवं पुर्व पालिका अध्यक्षा श्रीमति ममता शारदा ने उपखण्ड अधिकारी जीनगर के साथ एक दुकान पर जाकर माल्यापर्ण कर प्रत्येक दुकानदार को कचरा निरपेक्ष कर आवश्यक निर्देश दिये तथा अपिल की कि नगरवासियों के सहयोग से ही स्वच्छता सर्वेक्षण में निम्बाहेडा प्रथम स्थान प्राप्त कर पायेगा।
इस अवसर पर पालिका उपाध्यक्ष पारस मल पारख, पार्षद महावीर गोखरा, सहायक अभियन्ता अमृत चैधरी सहित बडी सख्या में नागरिक उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment