तहलका ग्रामीण न्यूज़ में खबरे एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे ...8989604727, 9424538083 विधायक परिहार के प्रयासों से क्षेत्र में तीन महत्वपूर्ण सड़क निर्माण की मिली स्वीकृति- 1 करोड़ 30 लाख 75 हजार रूपये से मजबूत होगी क्षेत्र की सड़कें

 

विधायक परिहार के प्रयासों से क्षेत्र में तीन महत्वपूर्ण सड़क निर्माण की मिली स्वीकृति- 1 करोड़ 30 लाख 75 हजार रूपये से मजबूत होगी क्षेत्र की सड़कें

विधानसभा क्षेत्र नीमच में लोक निर्माण विभाग द्वारा 3 सड़को के मजबूतीकरण को मंजूरी दी गई है। क्षेत्रीय विधायक दिलीपसिंह परिहार बीते काफी समय से इन सड़को की सुदृढ़ीकरण की स्वीकृति हेतु प्रयासरत थे। जिसकी परिणीति स्वरूप 1 करोड़ 30 लाख 75 हजार रूपये की लागत से निर्मित होने वाली इन सड़को से शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के लोगो को आवागमन की सुविधा मिल सकेगी । मिली जानकारी के मुताबित म.प्र. के लोक निर्माण विभाग के मंत्री रामपालसिंह ने क्षेत्रीय विधायक दिलीपसिंह परिहार के आग्रह पर क्षेत्र की 46 लाख 48 हजार रूपये की लागत से उचेड़ पहुंच मार्ग जिसकी लम्बाई 0.40 किमी है को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इसी तरह नीमच/बघाना,दारू,दुदरसी,सेमार्ड़ा मार्ग की 53 लाख 12 हजार रूपये की लागत से निर्मित होने वाली जीरन क्षेत्र के ग्राम केरी पहुँच मार्ग 0.55 किमी सड़क जिनकी लागत 31 लाख 15 हजार रूपये की लागत से निर्मित होने वाली 0.20 किमी लम्बी सड़क को भी मंजूरी मिल गई है। इन तीनों महत्वपूर्ण सड़को के निर्माण हो जाने से नीमच शहरी व ग्रामीणक्षेत्र के लोगों को आवाजाही की सुविधाएं मिल सकेगी। राजस्थान से नीमच क्षेत्र मे आने वाले ग्रामीणजनों सहित जवासा, बोरखेड़ी, उचेड, धनेरियाकला, बद्याना क्षेत्र के आस-पास की काॅलोनीयों के रहवासी भी लाभान्वित हो सकेगे। विधायक मीडिया प्रभारी आनंद लोधा ने जानकारी देते हुए बताया कि, विधायक श्री परिहार काफी लम्बे समय से क्षेत्र के लोगो के मांग पर वे इन सड़को की मंजूरी हेतु प्रयासरत थे। जो रँग लाया और क्षेत्रवासियों को डामरीकृत होने वाली सड़को की सौगात मिल सकी । इनका डामरीकरण शीघ्र शुरू हो जायेगा तथा आमजन को आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।

Comments

Popular posts from this blog

वॉलमार्ट-फ्लिपकार्ट डील : WALMART ने कहा छोटे व्यापारियों को होगा फायदा, कारोबारियों ने किया प्रदर्शन

आज भादसोड़ा में सबसे बड़ी मूर्ति श्री साँवलिया सेठ जी की प्राचीन मन्दिर भादसोड़ा पर आज रतलाम के भक्त परिवार द्वारा अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर भगवान के सोने के दो पायजब सोने की बिछिया एक सोने कीअंगूठी जिसका कुल वजन 12.5 ग्राम तथा चांदी की बाँसुरी, गौमाता एक कलमदवात पौशाक श्री साँवलिया सेठ के चरणों मे भेंट की गई।। 🙏🏻🙏🏻बोलों जय श्री साँवलिया सेठ जी की जय🙏🏻🙏🏻

नगर परिषद निम्बाहेडा द्वारा आयोजित दशहरा मेला प्रांगण में मेला प्रशासन की लापरवाही के चलते सपना चौधरी नाईट प्रोग्राम के दौरान डॉम (टेंट) टूटने से हुआ हादसा, प्रोग्राम हुआ रद्द, ताजा जानकारी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नही.....पुलिस प्रशाशन ने भीड़ पर काबू पाने के लिए किया हल्का बल प्रयोग