नीमच में 389 स्कूल बंद रहे
नीमच। जिले में मंगलवार को 389 स्कूल बंद रहे। इन निजी स्कूलों के संचालकों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर कहा कि हम अव्यावहारिक नियमों से परेशान हैं। परिवहन विभाग के अव्यावहारिक निर्णयों ने भी हमारी मुसीबत बढ़ाई है।
जिला अशासकीय शिक्षण संस्था संघ नीमच के सदस्यों ने मंगलवार को जिलेभर में स्कूल बंद रखे। स्कूल संचालक मंगलवार को संघ के जिलाध्यक्ष अजय भटनागर और जिला सचिव प्रवीण अरोंदेकर के साथ कलेक्टोरेट पहुंचे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नाम तहसीलदार गोपाल सोनी को ज्ञापन सौंपा। नारेबाजी कर अव्यावहारिक नियमों तथा निर्णयों के प्रति आक्रोश जताया। जिलाध्यक्ष भटनागर ने बताया कि मंगलवार को जिले के 389 अशासकीय स्कूल बंद रहे। इनमें अध्यापन कार्य नहीं हुआ। स्कूल संचालकों ने बेहद संजीदगी के साथ अपनी परेशानी व दिक्कतों को बयां किया।
प्रदर्शन में ये शामिल : पंकज दुबे, सुनील शर्मा, प्रकाश जोशी, जयप्रकाश पांडला, सुशील जाधव सहित अन्य।
Comments
Post a Comment