350 फीट ऊंचे टावर पर चढ़कर की पदमावत रिलीज पर रोक की मांग, नौ घंटे प्रदर्शन कर नीचे उतरा युवक

भीलवाड़ा। राजपूतों की आन-बान और शान को ठेस पहुंचाने वाली फिल्म पद्मावत के प्रदर्शन पर बेन की मांग को लेकर सर्वसमाज समर्थित एक युवक सोमवार को पेट्रोल की बोतल लिये 350 फीट ऊंचे  भारत संचार निगम लिमिटेड के मोबाइल टावर पर चढ़ गया। दोपहर करीब दो बजे समझाईश के बाद युवक टावर से नीचे उतर आया। इस बीच, नेहरु रोड़ स्थित टावर के चारों और बड़ी संख्या में लोग जमा रहे।।     
राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिला संयोजक योगेंद्र प्रताप सिंह चुंडावत ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उपेंद्र सिंह राठौड़ सुबह पांच बजे टावर पर चढ़ा उसकी मांग है कि पद्मावती फिल्म को पूरी तरह से बैन किया जाये। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से मांग की गई है, जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती राठौड़ मोबाइल टावर पर ही रहेगा । उन्होंने कहा कि राठौड़ अपने साथ पेट्रोल की बोतल भी ले गया और वह अपने स्तर पर कुछ भी कर सकता है ।

उन्होंने राठौड़ के समर्थन में करणी सेना और सर्व समाज को बताया है। दूसरी ओर मोबाइल टावर पर युवक के चढ़ जाने की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच,  वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूत्रों के अनुसार अपने आप को सर्व समाज का समर्थक बताने वाला भूपेंद्र सिंह नौ घंटे की कसमकश के बाद अधिकारियों और समाज के लोगों की समझाइश पर दोपहर दो बजे नीचे उतर आया। इससे पूर्व राजपूत समाज के विश्वबंधु सिंह, करणी सेना के योगेन्द्र प्रताप सिंह, एसडीएम के साथ ही अन्य अधिकारियों ने उसे भरोसा दिलाया कि उसके खिलाफ  कोई मुकदमा दर्ज नहीं होगा और उसकी बात आगे तक पहुंचा दी गई है

Comments

Popular posts from this blog

वॉलमार्ट-फ्लिपकार्ट डील : WALMART ने कहा छोटे व्यापारियों को होगा फायदा, कारोबारियों ने किया प्रदर्शन

आज भादसोड़ा में सबसे बड़ी मूर्ति श्री साँवलिया सेठ जी की प्राचीन मन्दिर भादसोड़ा पर आज रतलाम के भक्त परिवार द्वारा अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर भगवान के सोने के दो पायजब सोने की बिछिया एक सोने कीअंगूठी जिसका कुल वजन 12.5 ग्राम तथा चांदी की बाँसुरी, गौमाता एक कलमदवात पौशाक श्री साँवलिया सेठ के चरणों मे भेंट की गई।। 🙏🏻🙏🏻बोलों जय श्री साँवलिया सेठ जी की जय🙏🏻🙏🏻

चांद पर मिलेगी 4G सर्विस, धरती पर कर सकेंगे सीधे HD लाइव वीडियो स्ट्रीम