नेत्र परीक्षण शिविर में 201 रोगियों का मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयन,
Kiनेत्र परीक्षण शिविर में 201 रोगियों का मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयन,
निम्बाहेड़ा 21 जनवरी
श्री सेवा संस्थान द्वारा चलाए जा रहे मोतियाबिंद मुक्त निम्बाहेड़ा पायलेट प्रोजेक्ट के तहत समाजसेवी स्व फूल चन्द व स्व नर्बदा बाई पंचोली की स्मृति में पंचोली परिवार के सौजन्य से एवं गौमाबाई नैत्रालय नीमच के सहयोग से उप जिला अस्पताल के श्री सेवा संस्थान नैत्र परीक्षण वार्ड में रविवार को निःशुल्क नैत्र परीक्षण एवं ऑपरेशन शिविर आयोजित हुआ। शिविर का शुभारंभ संस्थान उपाध्यक्ष मोहम्मद सईद खान, गोमा बाई नेत्रालय के डा विक्रान्त कोलड़िया व डॉ रोहन अगाशे ,जगदीश मंत्री,सत्यप्रकाश जैथलिया, कमला राव मराठा,गिरिजा शर्मा, जगदीश अग्रवाल,प्रकाश चेलावत आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
संस्था के उपाध्यक्ष ने बताया कि प्रातरू 9 से दोपहर 1 बजे तक आयोजित निरूशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में 540 रोगियों के पंजीयन किए गए, जिनकी गोमाबाई नेत्रालय के शिविर इन्चार्ज मुकेश जैन के नेतृत्व में टीम द्वारा आंखो की जांच कर 201 रोगियों का मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयन किया गया।
जांच पश्चात 120 रोगियों को उच्च उपचार के लिए रेफर किया गया। साथ ही 190 रोगियों को निरूशुल्क दवाई वितरित की गई। 102 रोगियों को चश्मे दिए गए। संस्थान के दिलीप सिंघवी ने बताया कि ऑपरेशन के लिए चयनित रोगियों के 4 चरणों में ऑपरेशन होगें, जिसके तहत 22 जनवरी को 30, 23 को 40 एवं 24 को 40 व 26 जनवरी को 91 रोगियों के ऑपरेशन किए जाएगें। रोगियों को लाने ले जाने की निःशुल्क व्यवस्था रहेगी।
Comments
Post a Comment