2 दिन में 175 रुपये मंहगा हुआ सोना, जानिए क्या हैं नए दाम


नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। दिल्ली सर्राफा बाजार में लगातार दूसरे दिन सोना महंगा हुआ है। शुक्रवार के सत्र में सकारात्मक वैश्विक संकेत और घरेलू ज्वैलर्स की ओर से बढ़ी खरीदारी के चलते सोना 30 रुपये और बढ़कर 30650 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। इसी तरह इंडस्ट्रियल यूनिट्स और सिक्का निर्माताओं की ओर से बढ़ी मांग के चलते चांदी 120 रुपये बढ़कर 39800 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई है।
व्यापारियों का मानना है कि अन्य अंतरराष्ट्रीय मुद्राओं की तुलना में डॉलर में कमजोरी की वजह से सकारात्मक वैश्विक संकेतों देखने को मिले हैं। इससे सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है। वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.54 फीसद की बढ़त के साथ 1329.10 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.77 फीसद की तेजी के साथ 17.09 फीसद डॉलर प्रति औंस के स्तर पर आ गई है।
देश की राजधानी दिल्ली में 99.9 फीसद और 99.5 फीसद शुद्धता वाला सोना 30 रुपये की तेजी के साथ क्रमश: 30650 रुपये और 30500 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है। जानकारी के लिए बता दें कि बीते सत्र में सोने की कीमतों में 145 रुपये की तेजी दर्ज की गई थी। गिन्नी के भाव, हालांकि, 24700 रुपये प्रति आठ ग्राम के स्तर पर बरकरार रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

वॉलमार्ट-फ्लिपकार्ट डील : WALMART ने कहा छोटे व्यापारियों को होगा फायदा, कारोबारियों ने किया प्रदर्शन

आज भादसोड़ा में सबसे बड़ी मूर्ति श्री साँवलिया सेठ जी की प्राचीन मन्दिर भादसोड़ा पर आज रतलाम के भक्त परिवार द्वारा अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर भगवान के सोने के दो पायजब सोने की बिछिया एक सोने कीअंगूठी जिसका कुल वजन 12.5 ग्राम तथा चांदी की बाँसुरी, गौमाता एक कलमदवात पौशाक श्री साँवलिया सेठ के चरणों मे भेंट की गई।। 🙏🏻🙏🏻बोलों जय श्री साँवलिया सेठ जी की जय🙏🏻🙏🏻

चांद पर मिलेगी 4G सर्विस, धरती पर कर सकेंगे सीधे HD लाइव वीडियो स्ट्रीम