राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष औंकार सिंह लखावत 15 को जिले के प्रवास पर
राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष औंकार सिंह लखावत 15 को जिले के प्रवास पर
चित्तौड़गढ़, 12 जनवरी। राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष औंकार सिंह लखावत 15 जनवरी को दोपहर 2 बजे ग्राम मातृकुण्डिया, चित्तौड़गढ़ पहुँचकर विकास योजनाओं के बारे में विचार विमर्श करेंगे। तत्पश्चात् श्री लखावत सायं 4 बजे मातृकुण्डिया से प्रस्थान कर सायं 5ः30 बजे शनि धाम पहुँचकर शनि धाम के विकास कार्यों के बारे में विचार-विमर्श करेंगे तथा वे सायं 6 बजे शनि धाम से प्रस्थान कर सांवलियाजी पहुँचकर रात्रि विश्राम करेंगे। तत्पश्चात् वें 16 जनवरी को प्रातः 8 बजे सांवलियाजी से बणेश्वर, डूंगरपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
Comments
Post a Comment