गैंगरेप के बाद 11वीं क्लास की लड़की को कुएं में फेंका, 40 घंटे बाद पता चला

स्कूल में साथ पढ़ने वाले 5 लड़कों ने नाबालिग से गैंगरेप किया और फिर कुएं में फेंक दिया. 40 घंटे बाद उसकी चीखें सुनी तो बाहर निकाला गया.
पुलिस के अनुसार लड़की को सोमवार की रात को उसके घर से 200 मीटर दूर एक कुएं से बाहर निकाला गया. पीड़ित नाबालिग के परिजनों ने पांच छात्रों के खिलाफ गैंगरेप और फिर जान से मारने के लिए कुएं में फेंकने का मामला दर्ज कराया है. आरोपी भी नाबालिग बताए जा रहे है जिनके चलते पुलिस ने सभी छात्रों की पहचान गुप्त रखी है. हालांकि थनाधिकारी हरदयाल सिंह के अनुसार मामले की जांच की जा रही है लेकिन लड़की अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है. उसके बयान के बाद ही सच से पर्दा उठ सकेगा.

Comments

Popular posts from this blog

वॉलमार्ट-फ्लिपकार्ट डील : WALMART ने कहा छोटे व्यापारियों को होगा फायदा, कारोबारियों ने किया प्रदर्शन

चांद पर मिलेगी 4G सर्विस, धरती पर कर सकेंगे सीधे HD लाइव वीडियो स्ट्रीम

बुराड़ी केस : घर में लटके मिले 11 शवों का बरगद की जटाओं से क्या है कनेक्शन!