07 किलोग्राम अवैध अफीम, स्वीफ्ट डिजायर गाडी जब्त 3 अभियुक्त गिरफ्तार

07 किलोग्राम अवैध अफीम, स्वीफ्ट डिजायर गाडी जब्त 3 अभियुक्त गिरफ्तार

निम्बाहेडा सदर थानाधिकारी ने बताया कि प्रसन्न कुमार खमेरा पुलिस अधीक्षक महोदय चित्तौड़गढ एवं गोपीचन्द मीना पुलिस उप अधीक्षक महोदय निम्बाहेडा के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थो की धरपकड कार्यवाही के तहत आज दिनांक 12.01.18 को रामनिवास विश्नोई पु.नि. थानाधिकारी सदर निम्बाहेडा मय जाब्ता द्वारा नाकाबन्दी के दौरान हाईवे रोड सरहद अहीरपुरा के यहा पर नीमच की तरफ से आई स्विफ्ट डिजायर कार भ्त् 78 ब् 0499 संदिग्ध प्रतित होने से चैक करने हेतु रूकवाने के लिये हाथ का ईशारा किया तो स्वीफ्ट गाडी का चालक गाडी को नाकाबन्दी स्थल पर नही रोक गाडी को भगाकर ले जाने का प्रयास किया जिस पर उक्त स्वीफ्ट गाडी को बामुश्किल रोक गाडी की तलाशी ली तो गाडी के अन्दर रखे बैग में 07 किलोग्राम अवैध अफीम मिली जिसको जब्त कर चालक बलजिन्द्र सिंह पिता रणबीरसिंह उर्फ राजबीर जाती जाट उम्र 30 साल निवासी त्यौडा थाना शाहबाद जिला कुरूक्षैत्र (हरियाणा) व साथी व्यक्ति जतिन्द्र पिता रणपाल जाती जाट उम्र 34 साल निवासी त्यौडा थाना शाहबाद जिला कुरूक्षैत्र (हरियाणा), जितेन्द्र कुमार पिता बरखाराम जाती ब्राहम्ण उम्र 28 साल निवासी त्यौडा थाना शाहबाद जिला कुरूक्षैत्र (हरियाणा) को एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत गिरफ्तार कर थाना हाजा पर प्रकरण पंजिबद्व किया है। अभियुक्तगणों से उक्त जब्त शुदा अवैध अफीम की खरीद फरोख्त के सम्बन्ध में अनुसंधान जारी है।

Comments

Popular posts from this blog

वॉलमार्ट-फ्लिपकार्ट डील : WALMART ने कहा छोटे व्यापारियों को होगा फायदा, कारोबारियों ने किया प्रदर्शन

आज भादसोड़ा में सबसे बड़ी मूर्ति श्री साँवलिया सेठ जी की प्राचीन मन्दिर भादसोड़ा पर आज रतलाम के भक्त परिवार द्वारा अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर भगवान के सोने के दो पायजब सोने की बिछिया एक सोने कीअंगूठी जिसका कुल वजन 12.5 ग्राम तथा चांदी की बाँसुरी, गौमाता एक कलमदवात पौशाक श्री साँवलिया सेठ के चरणों मे भेंट की गई।। 🙏🏻🙏🏻बोलों जय श्री साँवलिया सेठ जी की जय🙏🏻🙏🏻

नगर परिषद निम्बाहेडा द्वारा आयोजित दशहरा मेला प्रांगण में मेला प्रशासन की लापरवाही के चलते सपना चौधरी नाईट प्रोग्राम के दौरान डॉम (टेंट) टूटने से हुआ हादसा, प्रोग्राम हुआ रद्द, ताजा जानकारी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नही.....पुलिस प्रशाशन ने भीड़ पर काबू पाने के लिए किया हल्का बल प्रयोग